समय का सदुपयोग
समय सदुपयोग एक महतवपूर्ण जरुरत है,
जिस काम में हर सफल व्यक्ति संपूर्ण कार्यरत है
समय के मूल्य की कीमत समझ में आती है जब ,
अनमोल समय निकल जाता है जब
एक व्यवसायी वर्ग ही इस को साध पाता है,
परन्तु आलसी व्यक्ति इस घडी को गवां जाता है
समय का महत्व एक आलसी भी समझता है
फिर भी वह इसे पूर्ण रूप से नहीं भुनाता है
समय बलवान मेघ की तरह है जब गरजता है
तो सब व्यक्तियों को अखरता है
किन्तु जब चला जाता है
फिर हमें उसके महत्व का पता चल जाता है

No comments:
Post a Comment